HealthyCrops

जैविक (ऑर्गेनिक) खाद्य क्या होता है उसके क्या फायदे और उसे क्यों खरीदना चाहिए??

organic food

शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए कई लोग जिम या बाग – बगीचे में शारीरिक व्यायाम करते हुए हमें दिख जाते है। लेकिन क्या आप जानते है कि, “आपके स्वस्थ रहने का सीधा संबंध आपके आहार से जुड़ा हुआ भी है।” ऑर्गेनिक फूड क्या होता है उसके क्या फायदे और उसे क्यों खरीदना चाहिए??

आज हमारे देश में मोटापा, रक्त विकार, चर्मरोग से ले कर दिल का दौरा पड़ना और कर्करोग(केंसर) जैसी जानलेवा बीमारियों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जिसका मुख्य कारण कीटनाशक रासायनों व अन्य प्रकार के रासायनिक प्रक्रिया से बने आहार हमारे खाने में रोज परोसे जाते है। कृत्रिम रसायनों के उपयोग से किसानों कृषि व्यावसाय से मुनाफा तो कमा रहे है लेकिन अंजाम यह है कि लोग ख़तरनाक बीमारियों का शिकार हो रहे है। इन हालातो में जागरूक लोग स्वस्थ रहने के लिए ऑर्गेनिक आहार को अपना रहे है। आईये ऑर्गेनिक फूड के ख्याल को विस्तृत रूप से समझते है।

ऑर्गेनिक फूड क्या है?

सरल भाषा में कहें तो ऑर्गेनिक फूड वह फसल है जो जैविक खेती के माध्यम से उगाई जाती है जिस फसल का बाद में हम आहार के रूप में उपयोग करते है!

बाज़ार में बिकने वाले आम फूड उत्पादों और ऑर्गेनिक आहार के बीच फर्क करना मुश्किल है क्युकी दोनो फूड एक जैसे ही दिखते है। लेकिन ऑर्गेनिक आहार के ऊपर “Certified” का स्टिकर लगा हुआ होता है जिससे ऑर्गेनिक आहार की पहचान आसानी से की जा सकती है।

आम फूड उत्पादों की तुलना में ऑर्गेनिक आहार बहेतर कैसे है?

जैविक कृषि में प्राकृतिक खाद एवं प्राकृतिक रूप से अनाज, सब्जियां, फल उगाएं जाते है।

ऑर्गेनिक फूड सम्पूर्ण प्राकृतिक पोषक तत्वों से भरपूर होते है। इसमें किसी भी तरह के कीटनाशक दवाओं या रसायनों का उपयोग नहीं किया जाता है। ऑर्गेनिक आहार में मौजूद पोष्टिक तत्वों, विटामिन, कल्शियम, प्रोटीन, आयरन आदि तत्वों हमे ब्लड प्रेशर, माइग्रेन, डायबिटीज, कैंसर जैसी बीमारियों से बचाते है।

क्यों खरीदना चाहिए हमे ऑर्गेनिक आहार?

– ऑर्गेनिक फूड की पैदावार से लेकर हमारे आहार तक की सफर में फूड के ऊपर केक्मिकल्स, पेस्टीसाइड, फूड ड्रग्स जैसे हानिकारक तत्वों का प्रयोग बिल्कुल नहीं होता है। आम फूड उत्पादनों में इन जहरीले तत्वों का अधिक मात्रा में उपयोग होने के कारण लोग जानलेवा बीमारियों का शिकार होते है।

– ऑर्गेनिक फूड कृत्रिम रसायनों व कीटनाशक मुक्त होने से हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इनमे ५० प्रतिशत मात्रा में पोष्टिक तत्व होते है। यह शरीर के रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

इस लिए हमें ऑर्गेनिक आहार लेना चाहिए जो हमें बहेतर स्वास्थ्य प्रदान करता है।

ऑर्गेनिक फूड के फायदें:

१. ऑर्गेनिक आहार यानी स्वास्थ्य सुरक्षा:

 ऑर्गेनिक फूड किसी भी जहरीले तत्व को उपयोग में लिये बिना तैयार होता है जो मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होता है। किट और रोग नियंत्रण एवं फसल के रोटेशन की क्रिया निश्चित करने के लिए प्राकृतिक तकनीक जैसे “हरे मेनू” का उपयोग उत्पादन के लिए किया जाता है जो पूरी तरह से हमारी सेहत के लिए सुरक्षित और स्वस्थ है।

२. एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है ऑर्गेनिक आहार:

 एंटीऑक्सिडेंट का सकारात्मक प्रभाव वैज्ञानिक अध्ययनों की संख्या में स्थापित किया गया है, जो विशेष रूप से जैविक खेती से प्राप्त होता है।  ऐसा इस लिए है क्योंकि जैविक खाद्य पदार्थ विदेशी रसायनों से मुक्त होते हैं जो आम तौर पर विटामिन – कार्बनिक यौगिकक्रियाओं के साथ प्रतिक्रिया करते है और खाद्य पदार्थों में एंटीऑक्सिडेंट के आवश्यक सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाते है।

३. अन्य फूड की तुलना में ऑर्गेनिक आहार का बेहतर और प्राकृतिक स्वाद:

 पोषण  के अलावा ऑर्गेनिक फूड में मिनरल और कुदरती चीनी संरचनाएं होते है जो उपद को स्वादिष्ट बनाते है क्योंकि खेत में फसलों को विकसित और परिपक्व होने के लिए पर्याप्त समय दिया जाता है।

४. ऑर्गेनिक आहार से रोगप्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार:

       ऑर्गेनिक फूड में प्राकृतिक तत्व जैसे विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन की मौजूदगी होने से हमारी रोगप्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है। जो शरीर में होने वाली गंभीर बीमारियों से लड़ कर हमें स्वस्थता प्रदान करती है 

५. सम्पूर्ण प्राकृतिक है ऑर्गेनिक आहार:

 जैविक खेती में किसी भी प्रकार के केमिकल्स या पेस्टीसाइड्स का उपयोग नहीं होता है। ऑर्गेनिक आहार पूरी तरह से देशी खेती और प्राकृतिक तरीके से होती है। ऑर्गेनिक अनाज, सब्जी और फल आदि जहरीले दुष्प्रभाव से मुक्त होते है जिससे उपभोक्ता के स्वास्थ्य को नुक़सान नहीं होगा।

६. ऑर्गेनिक आहार मानव के साथ साथ पर्यावरण संबंधी स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करता है:

 जैविक खाद्य पदार्थ स्थानीय रूप से उगाए जाते है। और पर्यावरणीय संसाधनों के लिए बहुत कम हस्तक्षेप करते हैं जो पर्यावरण के साथ समग्र जीव सृष्टि के स्वस्थ जीवन का समर्थन करता हैं।

७. ऑर्गेनिक फूड एंटीबायोटिक निषेध फूड है:

जब मनुष्य गैर जैविक खाद्य उत्पादों का सेवन करते है तो वे अप्रत्यक्ष रूप से एंटीबायोटिक्स वृद्धि हार्मोन और टीकों का सेवन करते हैं जो रोगप्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करता है। जिससे  बीमारियां होने की संभावना बढ़ती है। जब की एंटीबायोटिक दवाईयों का ऑर्गेनिक आहार में इस्तमाल नहीं होता है।

८. जहरीले दुष्प्रभाव से मुक्त है ऑर्गेनिक आहार 

 आहार के माध्यम से रासायनिक कीटनाशकों के सेवन से शरीर विभिन्न प्रकार के रोगों और विकारों के प्रभावित होता है।  जिससे गंभीर और जानलेवा बीमारियों जैसे कैंसर, कमजोर रोगप्रतिरक्षा प्रणाली, जन्म दोष और यहां तक कि अकाल मृत्यु भी हो सकती है। जैविक खाद्य पदार्थ कीटनाशकों से मुक्त है और यही कारण है कि वे बेहतर स्वास्थ्य में भाग लेने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।

इस तरह से ऑर्गेनिक आहार के बहुत से फ़ायदे है। ऑर्गेनिक फूड के स्वास्थलक्षी फ़ायदे हमें एक नया जीवन प्रदान कर रहा है। आने वाले वक़्त में मानव प्रजाति के लिए ऑर्गेनिक फूड की अहम और महत्वूर्ण भूमिका रहेगी जिसकी हम निसंदेह कल्पना कर सकते है!

“चलो! ऑर्गेनिक आहार को अपनाए,

देश को रोगमुक्त बनाए!”

ऑर्गेनिक फार्मिंग (organic farming) सरकार द्वारा बनाई गई योजनाएं

Exit mobile version